Showing posts with label Rajasthan Jobs. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan Jobs. Show all posts

Wednesday, 21 January 2026

RSSB LDC Recruitment 2026 Notification: Apply Online for 10,644 Posts | 12th Pass Jobs

 राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है! राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने Clerk Grade-II और Junior Assistant के 10,644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आपने 12वीं पास कर ली है और CET (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा दी है, तो यह भर्ती आपके लिए है। जानिए आवेदन की तारीख, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।




1. भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Recruitment Highlights)

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नामक्लर्क ग्रेड-II (LDC) और कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
कुल पद10,644 (Non-TSP: 9642, TSP: 1002)
आवेदन की तारीख15 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026
परीक्षा की तारीख5 और 6 जुलाई 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

2. कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)

इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए छात्र के पास निम्नलिखित तीन योग्यताएं होनी जरुरी हैं:

  1. शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (Senior Secondary)

  2. CET अनिवार्यता: अभ्यर्थी ने CET (Senior Secondary Level) - 2024 में भाग लिया हो और उसका स्कोर कार्ड मान्य हो। (पदों के 15 गुणा अभ्यर्थियों को कट-ऑफ के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा)।

  3. तकनीकी योग्यता: कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। इनमें से कोई एक कोर्स होना चाहिए:

    • RSCIT (VMOU कोटा द्वारा)

    • O-Level / COPA

    • 12वीं में कंप्यूटर साइंस एक विषय के रूप में रहा हो।

    • Diploma/Degree in Computer Science/Application.


3. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम: 18 वर्ष

  • अधिकतम: 40 वर्ष

  • (आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)


4. चयन प्रक्रिया (Selection Process)

अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में होगा:

  • Phase-I: लिखित परीक्षा (Paper 1: सामान्य ज्ञान + विज्ञान + गणित | Paper 2: हिंदी + अंग्रेजी)।

  • Phase-II: टाइपिंग टेस्ट (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में गति और दक्षता परीक्षण)।


5. आवेदन शुल्क (Application Fee) :

श्रेणी (Category)शुल्क (Fees)
सामान्य / क्रीमी लेयर (Gen/OBC/EBC)₹600/-
नॉन-क्रीमी लेयर / EWS / SC / ST / PwD₹400/-
नोट: शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।
नोट: जिन छात्रो का OTR हो रखा है उनके लिए fee नहीं लागगी |

6. दस्तावेज़ सूची (Required Documents Checklist)

फॉर्म भरते समय इन डाक्यूमेंट्स को लेकर आपको अपने नजदीकी ईमित्र वाले के पास जाना है या आप स्वयं भी भरे तो इन documents को लेना है |

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट

  • CET (Senior Secondary) का स्कोर कार्ड/रोल नंबर

  • RSCIT या अन्य कंप्यूटर डिप्लोमा सर्टिफिकेट

  • जन आधार कार्ड / आधार कार्ड

  • पासपोर्ट साइज फोटो (नई) और सिग्नेचर

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • मूल निवास प्रमाण पत्र 

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश (Important Points for Applicants)

(अगर आप फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो इन बिंदुओं को जरूर नोट करें)

  1. OTR (One Time Registration): आवेदन करने के लिए SSO ID पर OTR रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है। यदि पहले कर चुके हैं, तो दोबारा फीस नहीं लगेगी।

  2. आधार कार्ड वेरिफिकेशन: फॉर्म भरते समय आधार कार्ड या जन आधार कार्ड से डेटा सिंक होगा, इसलिए अपनी डिटेल्स (नाम, जन्मतिथि) पहले ही चेक कर लें।

  3. फोटो और हस्ताक्षर:

    • फोटो 1 महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।

    • चेहरा साफ दिखना चाहिए (चश्मा/टोपी न पहनें)।

    • फोटो का बैकग्राउंड हल्का (Light) या सफेद होना चाहिए।

  4. मोबाइल नंबर और ईमेल: अपना ही मोबाइल नंबर और ईमेल ID दें, क्योंकि परीक्षा की जानकारी और OTP उसी पर आएगा।

  5. अंतिम तारीख का इंतजार न करें: 13 फरवरी 2026 आखिरी तारीख है, लेकिन आखिरी दिनों में सर्वर डाउन हो सकता है, इसलिए फॉर्म आज ही भरें

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

विवरण (Description)लिंक (Direct Link)
Download Official Notification PDFClick Here
Apply Online (Form Link)Click Here
Official WebsiteClick Here
Join Telegram Channel[Join Now]
Join WhatsApp GroupJOIN करें 

Rajasthan LDC Recruitment 2026 - FAQs

Q1: Rajasthan LDC Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? 

Ans: राजस्थान LDC भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 है।

Q2: क्या Rajasthan LDC भर्ती के लिए CET पास होना जरुरी है? 

Ans: हाँ, यह भर्ती CET (Senior Secondary Level) - 2024 के अंतर्गत है। जिन अभ्यर्थियों ने CET परीक्षा दी है, वे ही फॉर्म भर सकते हैं। पदों के मुकाबले टॉप 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Q3: Rajasthan LDC (Grade-II) क्लर्क की सैलरी कितनी होती है? 

Ans: चयन के बाद उम्मीदवार को पे-मैट्रिक्स लेवल-5 (Pay Level-5) के अनुसार वेतन मिलता है। 2 साल के प्रोबेशन पीरियड (Probation Period) में फिक्स्ड मानदेय मिलता है, जिसके बाद पूरा वेतन और भत्ते दिए जाते हैं।

Q4: LDC फॉर्म भरने के लिए कौन सा कंप्यूटर कोर्स (Computer Course) मान्य है? 

Ans: 12वीं पास होने के साथ आपके पास RSCIT (VMOU Kota), O-Level, COPA या कंप्यूटर साइंस में कोई डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। यदि 12वीं में कंप्यूटर एक विषय था, तो भी आप पात्र हैं।

Q5: Rajasthan LDC Exam Date 2026 कब है? 

Ans: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) कैलेंडर के अनुसार, LDC/Junior Assistant की परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 (संभावित) को आयोजित की जा सकती है।



आप in कीवर्ड से भी हमारी पोस्ट सर्च कर सकते हैं |

  • Rajasthan LDC Vacancy 2026 Notification PDF

  • RSSB Junior Assistant Recruitment 2026 Apply Online

  • Rajasthan LDC Syllabus and Exam Pattern

  • RSSB LDC 2026 Eligibility Criteria 12th Pass

  • RSSB Clerk Grade 2 Bharti Date